May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2021। भजन सम्राट के रूप में लोकप्रिय राजकुमार स्वामी का आज सुबह देहांत हो गया और इस सूचना से भजन प्रेमियों में शोक की लहर छा गई है। मूलतः बीदासर के आबसर में रामदास स्वामी के घर जन्मे राजकुमार ने नब्बे के दशक में भजन गायकी में अपनी पहचान राजस्थान सहित आस पास के राज्यों में बनाई और भजनों को गांवो की चौपाल से महानगरों तक लोकप्रिय बनाया। स्वामी के परिवार में उनकी पांच पुत्रियां व एक पुत्र है और गुरूवार को वे फेसबुक लाइव भी रहें। आज अचानक उनकी मौत की सूचना से उनके प्रशंसक आहत है व अंतिम दर्शन के लिए आबसर के लिए रवाना भी हो गए है। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव आबसर में ही किया जाएगा।