






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जसनाथी सम्प्रदाय की दो प्रमुख पीठ लिखमादेसर व पूनरासर है और दूर दूर से लोग यहां दर्शन करने आते है। रविवार को क्षेत्र के गांव बाना में भी सिद्घ समाज ने लोकदेवता श्रीजसनाथ जी व माता कालदे के मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की व रात भर भजनों का आयोजन किया गया। गांव में भक्ति रस की धारा बही और भक्तों ने अग्नि नृत्य किया। कार्यक्रम में चाऊ (नागौर) एवं बिनादेसर( चूरू) के कलाकारों ने धधकते हुए अंगारों पर अग्नि नृत्य किया और अंगारों को निगल कर अंगारों की फुलझड़ी बरसाई। टाइम्स के पठाकों के लिए पूरे कार्यक्रम को कवरेज किया है जागरूक पाठक एवं बाना निवासी सुभाष सिद्ध बाना ने।



