May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-02-09 at 17.48.52

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 फरवरी 2025। हनुमान धोरा स्थित श्रीकन्हैयालाल सिखवाल राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में रविवार को वार्षिकोत्सव का रंगारंग आयोजन संपन्न हुआ। समारोह में विद्यालय के बच्चों द्वारा संस्कृत श्लोकों के साथ अतिथियों से दीप प्रज्ज्वलित करवाया गया। सरस्वती वंदना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सभी अतिथियों व दानदाताओं का सम्मान किया गया। स्वागत गीत नृत्य की प्रस्तुति के बाद महिला सशक्तिकरण व योग पर सुदंर प्रस्तुति दी गई। आरंभ है प्रचंड.. की प्रस्तुति पर बालकों ने कार्यक्रम में देशभक्ति रंग भर दिया। विद्यार्थियों ने नाटक, कविता व भाषण की हिंदी व अंग्रेजी में प्रस्तुतियां दी गई। अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों को खूब सराहा। समारोह का संचालन रमेश शर्मा और मूलाराम शर्मा ने किया व उपप्राचार्य रामप्रताप जाखड़ ने सभी का आभार जताया। विद्यालय स्टाफ ने समारोह की विभिन्न व्यवस्थाओं को संभाला।

किया नवनिर्माण का उद्घाटन, दानदाताओं का किया सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यालय परिसर में कंप्यूटर लैब युक्त कक्ष व बरामदे का उद्घाटन भी किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ सहायक जितेंद्र कुमार सोनी की प्रेरणा से कालू बास निवासी दिवगंत पून्नीदेवी पत्नी माणकचंद नाहटा के पुत्र मदनचंद, राजेंद्रकुमार, संजीवकुमार व पौत्र अरविंद, हर्ष व हिमांशु द्वारा कंप्यूटर लैब युक्त कक्ष एवं बरामदे के नवनिर्माण करवाया गया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर किए गए उद्घाटन के लिए शाला परिवार ने दानदाता का सम्मान करते हुए आभार जताया। भंवरलाल राजेन्द्रप्रसाद शांतिप्रकाश राखेचा द्वारा बालिकाओं के लिए सुलभ सुविधाओं का निर्माण करवाया। सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए गोरधरसिंह राजपुरोहित भोजास का भी सम्मान किया गया। इन दोनों दानदाताओं का सम्मान लक्ष्मीनारायण तावणियां ने लिया। ओमप्रकाश शर्मा, टीकमचद सिंधी, आपणो गांव सेवा समिति श्रीडूंगरगढ़, मुन्नीनाथ सिद्ध, मायादेवी शर्मा पत्नी रामावतार शर्मा, सुखाराम सिखवाल का भी सहयोग के लिए सम्मान किया गया।

ये अतिथि हुए शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय के एसीजेएम हर्ष कुमार, शिक्षा विभाग के एडीईओ सुनील बोड़ा, उप निदेशक एमजीजीएस रामगोपाल, श्रीडूंगरगढ़ सीबीईओ ओमप्रकाश प्रजापत, पांचू के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल जानू, शिक्षाविद् गजानंद सेवग, आदुराम जाखड़, राजीव श्रीवास्तव, मक्खनलाल मीणा, प्रधानाचार्य पवन कुमार शर्मा सहित अनेक शिक्षाविद् शामिल हुए। समारोह में अतिथि रूप में प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, रामस्वरूप प्रजापत, लक्ष्मीनारायण तावनियां, शिव स्वामी, रामदेव बोहरा, भवानी तावणियां, बजरंगलाल भामूं, मनोज डागा, इंद्रचंद तापड़िया, अशोक वैद, सोहनलाल ओझा, गोपाल राठी, भंवरलाल सिंघी, मदनचन्द नाहटा, मंजूदेवी नाहटा, रजत आसोपा, कुंभाराम घिंटाला, सुनील तावनियां, महेश राजोतिया, मूलाराम इंदौरिया सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, दी अनेक सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने विभिन्न संस्कृतियों के गीत नृत्य प्रस्तुत किए, जिनकी अतिथियों ने की सराहना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी अतिथियों का स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने उत्साह के साथ वार्षिकोत्सव के समारोह में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दानदाता नाहटा परिवार द्वारा निर्मित कक्ष का उद्घाटन किया गया, समारोह में विद्यालय में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं का सम्मान किया गया।