






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 फरवरी 2024। शिव धोरा प्रांगण में आयोजित सप्त दिवसीय भागवत कथा की पूर्णाहुति आज हवन पूजन के साथ सम्पन्न हुई। हवन में नोरंगलाल प्रजापत, गिरधारीलाल माली, विजय कुमार जोशी, मनोज दरक, राजकुमार सोनी, इंदरचंद पारीक, बनवारीलाल पारीक, ओमप्रकाश पारीक, अभिमन्यु पारीक, महन्त मोहितदास , विकी, ओमप्रकाश सुथार, संजय सुनौन, गौरीशंकर जाट, बजरंग भार्गव, भगवानाराम नाई, मोहनराम नाई, बजरंगलाल प्रजापत, मनोज पारीक सहित अनेक श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। कथावाचक पंडित विष्णुदत्त शास्त्री व पंडित बनवारीलाल बोहरा ने हवन संपन्न करवाया। वहीं बुधवार शाम को कथा पूर्ण हुई। यहां सुदामा ने सभी का ध्यान खींचा व रुक्मणी कृष्ण की झांकी सजाई गई। कथावाचक ने सुदामा चरित सुनाते हुए कृष्ण द्वारा उन्हें मित्र कहने और मित्रता धर्म निभाने का वृतांत सुनाते हुए बिना स्वार्थ मित्रता निभाने की प्रेरणा दी। बुधवार को कथा आयोजक समिति द्वारा कथा वाचक सहित सभी सहयोगियों का सम्मान किया गया। गत सात दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा सुनी व भजनों पर खूब झूमे। आयोजन समिति सदस्यों ने सभी का आभार जताया।




