May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में पुलिस कॉन्स्टेबल व एक गवाह को घायल कर फरार हुआ 41 मामलों का वांछित अपराधी भानिडा उर्फ भानिनाथ को डीएसटी ने अपने शिकंजे में दबोच लिया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है और उनकी सूचनाओं के बाद सात हजार के इनामी बदमाश को दो साथियों के साथ बीकानेर की डीएसटी ने श्रीगंगानगर के घढ़साना से गिरफ्तार कर लिया है। भानिडा श्रीडूंगरगढ़ के दो और सरदारशहर के पांच मामलों में फरार चल रहा था। एक महीने से श्रीडूंगरगढ़ पुलिस सहित बीकानेर डीएसटी भानिडा के पीछे थी। डीएसटी प्रभारी सुभाष बिजारिणया, बीछवाल एसएचओ मनोज शर्मा एवं साइबर सेल के हैडकांस्टेबल दीपक यादव का बदमाश भानीड़ा को पकड़ने में विशेष भूमिका रही है।