May 21, 2026
0000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 नवबंर 2025। भारती निकेतन महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शानदार उपलब्धि हासिल की है। कैडेट्स के कॉलेज में पहुंचने पर स्टाफ ने बधाई देते हुए स्वागत किया।
एनसीसी अधिकारी एएनओ नितिन सिंह ने बताया कि महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी में आयोजित 2 नवंबर से 11 नवंबर 2025 के दौरान आयोजित शिविर में भारती निकेतन के कैडेट्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक हासिल किए। सिंह ने बताया कि बालक वर्ग में कॉन्टीजेंट मार्चिंग प्रतियोगिता में महावीर नाई, छैलू सिंह व मयंक तुनगरिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं बॉलीवॉल प्रतियोगिता में रामकिशन चोटिया, राधेश्याम गोदारा, मयंक तुनगरिया ने स्वर्ण पदक जीता। रस्सा-कस्सी में लालचंद सिद्ध, रामसुख गोदारा, भैरू सारण व अशोक सुथार ने रजत पदक प्राप्त किया। खो-खो बालिका वर्ग में कैडेट्स ने रजत पदक हासिल किया। किशनलाल ने योगा व डांस में स्वर्ण पदक और पब्लिक स्पीकिंग मे रजत पदक प्राप्त किया। शिविर के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कैडेट सार्जेंट सरोज सिद्ध एवं कैडेट पिंकी नाई के नृत्य प्रदर्शन ने खूब सराहना बटोरी। कॉलेज सीनियर की भूमिका अंडर ऑफिसर हिमांशु सिंह राजपुरोहित द्वारा निभाई। एनसीसी अधिकारी एएनओ नितिन सिंह ने शिविर की विभिन्न गतिविधियों जैसे ड्रिल कॉम्पिटीशन, फायरिंग कंप्यूशन, बेस्ट कैडेट्स सिलेक्शन, खेल प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई। कॉलेज संचालक ओमप्रकाश स्वामी व श्यामसुंदर स्वामी ने कैडेट्स को बधाई दी।