June 3, 2026
001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 3 जून 2026। श्रीडूंगरगढ जैसे ग्रामीण एवं पिछड़े हुए क्षेत्र से अब नीट एवं आईआईटी के सलेक्शन भी हो रहे है एवं यह सलेक्शन देने का सेंटर पोंईट बना है यहां का सबसे बड़ा शिक्षण संस्थान भारती निकेतन। बोर्ड परीक्षाओं में लगातार उत्कृष्ट परिणाम और मैरिट देने के लिए पहचान बना चुका भारती निकेतन संस्थान अब भारती कैरियर इंस्टिट्यूट के माध्यम से क्षेत्र की प्रतिभाओं को तराश रहा है। निदेशक श्रीकृष्ण स्वामी ने बताया क‍ि इस वर्ष आईआईटी के अंतिम परिणाम में भारती निकेतन के मृदुल वर्मा, पंकज शर्मा, शुभम बोथरा ने सफलता प्राप्त की है। तीनों प्रतिभाओं ने अपने सलेक्शन के बाद संस्थान के विद्यार्थियों को प्रेरणा देते हुए अपना संबोधन दिया। मृदुल वर्मा ने बताया कि उन्होंने नियमित रूप से सुबह 5 बजे उठकर अध्ययन किया और शिक्षकों के मार्गदर्शन का पूरा लाभ लिया। वहीं पंकज शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने को दिया। शुभम बोथरा ने कहा कि असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना ही उनकी सफलता का सबसे बड़ा मंत्र रहा। निदेशक स्वामी ने बताया क‍ि तीनों सलेक्शन के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है एवं तीनों के सलेक्शन से छोटी कक्षाओं से ही क्षेत्र के विद्यार्थियों को लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य की प्राप्त‍ि के ल‍िए भारती निकेतन द्वारा विशेष रणनीत‍ि बनाई गई है एवं जिससे केवल बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने पर ही फोकस नहीं रखते हुए विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप तैयार किया जाता है। नियमित टेस्ट, व्यक्तिगत मार्गदर्शन, संदेह समाधान सत्र, अनुभवी शिक्षकों की निगरानी और विद्यार्थियों की निरंतर प्रगति पर नजर रखने की व्यवस्था संस्थान को यह सफलता दिला रही है। इस वर्ष भी बोर्ड मेरिट के साथ-साथ नीट और आईआईटी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में विद्यार्थियों का चयन संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुभवी फैकल्टी, अनुशासित वातावरण और सुनियोजित करियर मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी सोच के साथ भारती निकेतन स्कूल में प्री-फाउंडेशन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें कक्षा 6 से ही विद्यार्थियों को आईआईटी-जेईई, नीट, इंटरनेशनल जूनियर साइंस एवं मैथेमेटिक्स ओलंपियाड, आईएएस तथा आरएएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक तैयारी करवाई जाती है। स्वामी ने बताया क‍ि इस वर्ष के ल‍िए प्रवेश जारी है एवं कक्षा छह से 12 तक विद्यार्थी अपना प्रवेश सुनश्चित कर सकते है।