May 21, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2024। वर्तमान के कड़ी प्रतिस्पर्धा के दौर में बच्चों द्वारा उज्ज्वल भविष्य के लिए केवल अपनी कक्षा पास करना या केवल शिक्षा लेना ही पर्याप्त नहीं है। बल्कि इससे बढ़कर टोपर्स की लिस्ट में आने की ललक भी होना जरूरी है। ऐसे में क्षेत्र में टॉपर्स देने की फैक्ट्री बन चुकी भारती निकेतन स्कूल द्वारा क्षेत्र के किसी भी स्कूल में पढ़ने वाले दसवीं में आए टॉपर्स बच्चों को बोर्ड परीक्षा में टॉपर बनाने के लिए विशेष नि:शुल्क कोचिंग शुरू की गई है। निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि इस विशिष्ट कोचिंग में बच्चों को टॉपर्स में शामिल होने के लिए सीक्रेट बताए एवं सिखाए जाएंगे। भारती निकेतन का लक्ष्य है कि जिले में सर्वाधिक टॉपर्स श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के बच्चे हो एवं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के मान पूरे राज्य में बढ़े। इस कोचिंग में शामिल होने के इच्छुक एवं इस वर्ष दसवीं में पढ़ने वाले बच्चे और उनके अभिभावक विद्यालय के हेल्पलाईन नम्बर 9414417321 पर नाम, पिता का नाम एवं मोबाईल नम्बर वाट्सएप कर अपना पंजीयन करवा सकते है। क्षेत्र की किसी भी स्कूल के टॉपर्स इसमें शामिल हो सकते है एवं केवल टॉपर्स के विशेष बैच में शामिल होकर किसी भी सब्जेक्ट में 100 में से 100 अंक प्राप्त करने का पूरा तरीका सीख सकते है।
प्रवेशोत्सव के तहत पालिका क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रवेश में भारी छूट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कक्षा 6 से ही बच्चों को फांउडेशन क्लासेज देने के कारण भारती निकेतन में बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ साथ ही IIT-JEE, NEET, RPSE, UPSE सहित अनेक प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करवाई जा रही है। यही कारण है कि यहां के बच्चे 12वीं तक आते-आते अपने भविष्य को सुनहरा बनाने की राह पर आगे बढ़ जाते है। ऐसे बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए शुरूआती कक्षाओं में ही भारती निकेतन में प्रवेश करवाना सही रहेगा। कक्षा 1 से 5 तक के श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका सीमा में रहने वाले बच्चों को प्रवेशोत्सव के तहत भारी छूट दी जा रही है। निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि नव-प्रवेशित विद्यार्थियों को ही यह छूट दी जाएगी एवं छूट के लिए सिमित सीटें है। इन सीटों पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर छूट में प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही कक्षा 1 से 5 में भी प्रवेश लेने वाले बच्चों को बस किराए में भी छूट दी जा रही है।