






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2024। भारती निकेतन महाविद्यालय की छात्रा व कालूबास निवासी दिशा तोलंबिया पुत्री राधेश्याम दर्जी का मंगलवार शाम ओम स्पोकन इंग्लिश क्लासेज में सम्मान किया गया। एनसीसी में दिशा की विशेष उपलब्धियों के लिए उनको सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी एएनओ नितिन सिंह ने बताया कि दिशा ने राष्ट्रीय स्तर के एनसीसी शिविर में भाग लिया है। सिंह ने जानकारी दी कि दिशा सहित राष्ट्रीय कैंप में शामिल होने वाले अरविंद सिंह और गुड़िया नैण भी इसी महाविद्यालय की विद्यार्थी है। वहीं ओम स्पोकन इंग्लिश क्लासेज के ओमप्रकाश सोनी ने विद्यार्थी की सफलता में उसके माता पिता सहित गुरू का बड़ा महत्व बताया। उन्होंने कहा कि इनके सहयोग से कोई भी व्यक्ति अपने जीवन के श्रेष्ठ मार्ग पर चलकर जीवन सफल बना सकता है। सोनी ने आज के समय में अभिभावकों को बच्चों को समय देने की मांग की। इस दौरान संस्था की अंकिता जैन ने दिशा का अभिनंदन किया। एएनओ नितिन सिंह का भी सम्मान किया गया। दिशा ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व अपने गुरू को दिया। उन्होंने शिविर के अनुभव साझा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के शिविर में विभिन्न राज्यों से आए कैडेट्स के साथ रह कर हम जीवन पथ पर समन्व्य व सहयोग के साथ चलना सीखते है। इस दौरान संस्था के विद्यार्थी उपस्थित रहें और सभी ने दिशा को बधाई दी।





