May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जुलाई 2020। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के श्रीडूंगरगढ़ शहर अध्यक्ष पद पर भवानी सिंह राठौड़ को लगातार दुसरी बार नियुक्त किया गया है। उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने नियुक्ति देते हुए संघठन की मजबूती के लिए कार्य करने के निर्देश दिए है। इस नियुक्ति के बाद राठौड़ को समाज के अग्रणी बंधुओं द्वारा बधाई दी जा रही है। राठौड़ ने सेना के पदाधिकारियों का व समाज बंधुओं का आभार जताया।