






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रेल 2023। आज शाम 8 बजे से रानी बाजार में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण में हरासर के प्रसिद्ध भजन गायक अमृत राजस्थानी अपने स्वरों से करणी माँ की अराधना करेंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भजन सुनने आएंगे। जागरण का आयोजन जेबीएस ट्रेडिंग कंपनी तथा करणी ऑटोमोबाईल द्वारा किया जाएगा। कल सुबह सवा ग्यारह बजे यहां नवनिर्मित मिनी प्लाजा का उद्घाटन पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा द्वारा किया जाएगा। आयोजक ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से भजनामृत का आंनद लेने का न्यौता दिया है तथा उद्घाटन में भाग लेने की अपील भी की है।



