






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2020। शहीदों के सम्मान सीमा सुरक्षा बल की बीकानेर इकाई द्वारा साईकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली रविवार सुबह 7 बजे बीकानेर से प्रारंभ होगी एवं 10 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी। रैली के जवान रास्ते में लोगों को शहीदों के बारे में जानकारियां देने के साथ कोरोना जागरूकता का प्रयास करेंगे। एएसआई जयसिंह ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर साईकिल रैली हाईस्कूल रोड से शहर में प्रवेश करेगी एवं घुमचक्कर होते हुए पंचायत समिति पहुंच कर समापन होगा। श्रीडूंगरगढ़ शहर से गुजरने के दौरान रैली में शामिल होने वाले बीएसएफ व पुलिस के जवानों, अधिकारियों द्वारा कोरोना से नहीं डरने व जागरूक होने का संदेश दिया जाएगा।



