May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2022। जलदाय विभाग ने आज क्षेत्र के गांव बिग्गा में बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 अवैध कनेक्शन काटे है। विभाग के ग्रामीण जेईएन वेदप्रकाश चौधरी की अगुवाई में पुलिस कर्मियों के साथ विभाग की टीम गांव में पहुंची। टीम ने दिन भर अवैध कनेक्शन काटने की कार्रवाई की और 70 कनेक्शनों को हटाया गया है। विभाग के एक्सईएन विजय शर्मा के निर्देशों पर की गई कार्रवाई पर एईएन बृजमोहन मूंड ने कहा कि गांवो में टेल के घरों में पानी नहीं पहुंचता है और ग्रामीणों की लगातार शिकायत रहती है पानी नहीं आने की। ऐसे में अनेक अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई की गई है। मूंड ने कहा कि आगे भी ये कार्रवाईयां जारी रहेगी और अन्य गांव जहां अवैध कनेक्शन है उन्हें काटा जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जलदाय विभाग की टीम ने काटे अवैध कनेक्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में आज 70 अवैध कनेक्शन काटे गए है।