






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसंबर 2023। कस्बे के वार्ड 3 के उपचुनाव के लिए भाजपा ने भी अपना प्रत्याशी घोषित करते हुए संतोष बोहरा को मैदान में उतारा है। उपचुनाव प्रभारी सवाईसिंह तंवर ने बताया कि वार्ड के कार्यकर्ताओं की सहमति से यह निर्णय लिया गया है और पार्टी मजबूती के साथ यह चुनाव जीतेगी। विदित रहे कि बोहरा की पत्नी निशा बोहरा पूर्व में इसी वार्ड से पार्षद रह चुकी है एवं गत पालिका चुनावो में भी यहां भाजपा की और से जगदीश प्रसाद पुरोहित विजयी हुए थे। उनके देहांत के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी और अब उपचुनाव आयोजित हो रहे है। बता देवें इस वार्ड से कांग्रेस ने भी आज टिकिट की घोषणा कर दी है और मालाराम प्रजापत के सामने भाजपा ने संतोष बोहरा को प्रत्याशी उतारा है।



