श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बरजांगसर में कईयों ने कैद की फोटो।







श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ में कुछ ही देर पहले चलते हुए तारों की विशेष पंक्ति सी आसमान में नजर आई है। आग की तरह यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गयी है। ग्रामीणों ने बताया कहीं पूर्व से पश्चिम की ओर तो कहीं दक्षिण से पश्चिम की ओर चलते हुए नजर आने के दावे किए है। अनेक गांवो से अलग अलग फोटो आ रहें है और ये क्या है फिलहाल इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। गांव जेतासर, सोनियासर मिठिया, बरजांगसर, श्रीडूंगरगढ़, गुसाईसर बड़ा, लोढेरा, ठुकरियासर, मोमासर, लिखमादेसर, बिग्गाबास रामसरा सहित अनेक गांवो में नजर आया है। सोशल मीडिया पर ये फोटो छा गए है व जमकर इस पर चर्चा हो रही है। ग्रामीण आश्चर्यचकित है और कौतुहल का माहौल गांवो में बन गया है।
बता देवें एक सूचना के अनुसार ये एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स द्वारा छोड़ा गया स्टारलिंक सेटेलाईट है जिसमें 60 उपग्रह एक साथ आगे पीछे क्रम से छोड़े गये है, प्रत्येक उपग्रह की दूरी 1किलोमीटर है और सभी की गति समान है, इसलिए ये अंतरिक्ष में उड़ती ट्रेन की भांति नजर आता है, ये आने वाले समय में पूरी दुनिया को तीव्रतम इंटरनेट सुविधा उपलब्ध करवाएंगे।









