






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रैल 2022। REET लेवल-वन में चयनित कैंडिडेट्स को टीचर पद पर नियुक्ति देने के लिए शिक्षा विभाग ने रविवार देर रात फाइनल कट ऑफ जारी कर दी। General में पुरुष व महिला को 133 अंक होने पर नियुक्ति मिल जाएगी। वहीं OBC महिला व पुरुष में दो अंक कम यानी 131 अंक पर ही नियुक्ति मिल जाएगी। SC में 125 और ST 1176 का कटऑफ रहा है । इसके साथ ही जन्म तारीख भी दी गई है। सफल कैंडिडेट्स को मई में नियुक्ति मिल सकती है। प्रारम्भिक व माध्यमिक दोनों शिक्षा निदेशालय कट ऑफ जारी करने के लिए रविवार को अवकाश के दिन भी खुले रहे। शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल स्वयं जयपुर चले गए हैं लेकिन लिस्ट जारी करने के लिए लगातार निदेशालय के संपर्क में रहे। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने मीडिया को बताया कि कटऑफ तैयार कर ली गई है। जल्द से जल्द नियुक्ति देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अवकाश के दिन भी शिक्षा निदेशालय ने काम करके कटऑफ जारी कर दी है। आगे भी कार्य इसी गति से होगा, ताकि जल्द से जल्द सभी को नियुक्ति मिल जाए। 15 हजार 500 पदों के लिए हो रही इस मशक्कत में कुल पदों से डबल कैंडिडेट्स को शामिल किया गया था। अब जारी हुई कटऑफ के आधार पर केंडिडेट्स को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। चयनित केंडिडेट्स की लिस्ट अब जिलों को भेजी जाएगी, जहां से जिला परिषद् इन चयनित केंडिडेट्स के नाम का अनुमोदन करेगी। इसके बाद नियुक्ति जिला शिक्षा अधिकारी जारी करेंगे।
अवकाश के दिन खुल रहा निदेशालय
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षा निदेशालय ने अवकाश के दिन भी कटऑफ जारी करने का काम किया। दरअसल, कटऑफ शनिवार को ही तैयार हो गई थी लेकिन इसे फिर से चैक करने के लिए रोका गया। लिस्ट की एक प्रति शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला को भेजी गई है। डॉ. कल्ला सबसे पहले सोशल मीडिया पर लिस्ट देंगे। इसके बाद ही शिक्षा विभाग इसे सार्वजनिक करेगा।
आज भी जारी हुई फेक लिस्ट
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस बीच रविवार शाम को भी एक फेक लिस्ट जारी की गई है। इसमें भी सभी वर्गों के कटऑफ दिए गए हैं। इस बारे में शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि ये कटऑफ लिस्ट भी फेक थी।



