






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2022। रविवार सुबह की पहली बड़ी खबर गांव भोजास से आई है। बेनिसर व भोजास गांव के बीच ग्रामीण सड़क पर औंधे मुंह गिरा एक शव मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस पहुंच गई व भारी भीड़ भी एकत्र हो गयी है। बीकानेर से तकनीकी विशेषज्ञ एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। मृतक के पास आधार कार्ड मिला है जिसमें लखासर निवासी 34 वर्षीय युवक कुशाल मेघवाल लिखा है। बताया जा रहा है युवक ने भोजास की रोही में एक खेत काश्त के लिए ले रखा था।
क्षेत्र की समस्त अपडेट खबरों के लिए जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।




