






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ से भाजपा नेता रामगोपाल सुथार को राज्य मंत्री का दर्जा मिलने के बाद भाजपा से एक और बड़ी ब्रेकिंग सामने आई है। एक ओर भाजपाई को बीकानेर जिले का बड़ा दायित्व मिला है। क्षेत्र के भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता विनोद गिरी गुसाई को ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। कुछ ही देर पहले जारी सूचना के बाद क्षेत्र के भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं में उत्साह है और वे गुसाई को बधाई दे रहें है।




