






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2022। क्षेत्र में होने वाले धार्मिक आयोजनों की खबर आज यहां एक साथ पढें और क्षेत्र के सभी राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजनों से जुड़ने के लिए जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त समाचारों से।
बिग्गा, रिड़ी सहित पूनरासर में होगा मेलों का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के लोकदेवता वीर बिग्गाजी महाराज की शीश देवली धाम रिड़ी व धड़ देवली धाम बिग्गा में दो दिवसीय मेलों का आयोजन 13 व 14 अप्रैल को होगा। बता देवें बड़ी संख्या में दोनों स्थानों पर श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचेगे व मेला कमेटियां आयोजन की तैयारियों में जुटी है। वहीं हनुमान जयंति पर्व पर विश्व प्रसिद्ध धाम पूनरासर के हनुमान मंदिर में चैत्र पूर्णिमा का मेला 15 व 16 अप्रैल को आयोजित होगा। मंदिर ट्रस्ट के मंत्री महावीर बोथरा ने बताया कि चैत्र सुदी पूर्णिमाहनुमान जयंती के अवसर पर 15 व 16 दो दिवसीय मेले का आयोजन होगा जिसके लिए जिला व तहसील स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना देकर कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए उचित व्यवस्थाएं की मांग की गई है।
सालासर पैदल यात्री संघ आज होगा रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज कस्बे से सालासर पैदल यात्री संघ दोपहर 3.30 बजे वार्ड 39 से रवाना होगा। संघ अध्यक्ष रामावतार पांडिया ने बताया कि बाबा के जयकारों के साथ धूमधाम से संघ रवाना होगा व हनुमान जन्मोत्सव पर सालासर बाबा के दर्शन कर धोक लगाई जाएगी। संघ में 100 से अधिक यात्री शामिल होंगे।
बिग्गा में निकली धर्मयात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में रविवार संध्या रामनवमी को दुपहिया वाहन रैली के रूप में धर्मयात्रा का आयोजन किया गया। वाहन रैली में विहिप व बजरंग दल सहित सहयोगी संगठनों से जुड़े स्वयंसेवकों व युवाओं ने भाग लिया। वहीं रामनवमी की संध्या को गणेश मंदिर में राधिका सत्संग मंडली की महिलाओं द्वारा रंगोली सजाकर रामदरबार सजाया गया। यहां महिलाओं ने दीप भी जलाएं। आड़सर बास राम मंदिर में माहेश्वरी महिला समिति की महिलाओं ने दीप सजाएं व रामनवमी पर भजन कीर्तन किया। हनुमान धोरा मंदिर में भी भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कस्बे में कई घरों में दीप जलाएं गए और राम आरती की गई व पटाखे भी फोड़े गए।










