May 20, 2026
IMG-20211017-WA0005

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवम्बर 2021। दीपावली पर केंद्र सरकार ने देश को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार के इस कदम से डीजल-पेट्रोल की महंगाई से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी है। सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपए एवं डीजल पर 10 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटा दी है। अब दीपावली के दिन गुरूवार सुबह से देश भर में डीजल पर कम से कम 10 रुपये और पेट्रोल पर 5 रुपये कम हो जाएंगे।