






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2023। खाजूवाला व छतरगढ़ उपखंड को बीकानेर जिले में यथावत रखने के समर्थन में जिलेभर की मंडियों ने एक दिवसीय बंद की घोषणा की है। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू व उपाध्यक्ष लालचंद सिद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यापारियों के समर्थन से कल बुधवार, दिनांक 27/09/2023 वार बुधवार को मंडी बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसान कल कोई जिंस लेकर मंडी नहीं आवे व परसों ही कार्य प्रारंभ होगा। आप सभी पाठक ये जानकारी क्षेत्र के किसानों तक पहुंचाए जिससे वे सभी अनावश्यक समय व धन के दुरुपयोग से बच सकें।




