May 21, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका से लगातार चौंकाने वाली खबरें निकल कर सामने आती जा रही है। यहां पहले जहां पूर्व ईओ भवानीशंकर व्यास द्वारा सहायक लेखाधिकारी द्वितीय के पद पर ज्वाईन करने की खबर ने चौंकाया था वहीं अब रिक्त पड़े ईओ पद पर सहायक लेखाधिकारी रविशंकर योगी को ईओ चार्ज देने की खबर सामने आ रही है। विदित रहे कि यहां ईओ पद गत सरकार के दौरान ईओ रहे कुंदन देथा को एपीओ करने के बाद रिक्त चल रहा था एवं यहां ईओ पद के लिए कई कयास लगाए जा रहे थे। ऐसे में अब यहां पिछले दो वर्षों से सहायक लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत योगी को ईओ का चार्ज दिया गया है। योगी को जिला कलेक्टर द्वारा विशेष आदेश निकाल कर श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका ईओ पद पर अन्य अधिकारी के पदस्थापना तक चार्ज संभालने के निर्देश दिए गए है। विदित रहे कि जब भवानीशंकर व्यास यहां ईओ थे तब योगी एवं अन्य कार्मिकों ने उनके खिलाफ पेन डाउन हड़ताल भी की थी एवं विरोध का मोर्चा खोला था। खैर जो भी हो शहर में यही चर्चा है कि यह श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका है यहां कुछ भी हो सकता है।