






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित पूरे क्षेत्र में हो रहे कोरोना फैलाव को देखते हुए प्रशासन की अपील पर व्यापार मंडल आगे आया है और कस्बे में सप्ताह में केवल 4 दिन ही अनुमत दुकानें खोली जाएगी। व्यापार मंडल महामंत्री श्याम सुंदर पारीक ने प्रशासन को पत्र देकर बताया कि व्यापारियों ने स्वेच्छा से सप्ताह में एक दिन बाजार बंद रखने का ऐलान किया है। कोरोना प्रभाव कम करने के लिए अब बाजार केवल सोमवार, बुधवार, गुरुवार ओर शुक्रवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक बाजार खोलने का निर्णय लिया है। विदित रहे कि शनिवार, रविवार वीकेंड कर्फ्यू है और मंगलवार को व्यापारी अपनी ओर से बन्द रखेंगे। इस बन्द के दौरान आदि की बिक्री हो सकेगी।




