May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2023। कस्बे में दो दिनों से मचे बवाल के बीच गायब हुई दोनों युवतियों का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें युवतियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की बात कहते हुए अपनी मर्जी से जाना बताया है। यूट्यूब पर आज ही एक नया चैनल बनाया गया है और इस पर 4 मिनिट दो सैंकड का वीडियो अपलोड किया है। इस चैनल पर यह एक ही वीडियो अपलोड किया गया है और कोई सब्सक्राइबर भी नही है। करीब एक घंटे पहले अपलोड किए गए इस वीडियो में कई चोंकाने वाले तथ्य सामने आए है और दोनों ने अपने अपने माता-पिता से माफी मांगी है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स इस वीडियो की पुष्टि नही करता है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वीडियो बनाकर डाला दोनों युवतियों ने मर्जी से जाना बताया। (ये फोटो अपलोड किए गए वीडियो से लिया गया है।)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों ने कहा कि हमें शांति से रहने देवें।