May 21, 2026
000000000000_

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2025। बीकानेर के शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी स्मारक के कबड्डी मैदान पर जिला कबड्डी संघ द्वारा जिला स्तरीय सब जूनियर बालक व बालिका कबड्डी प्रतियोगिता-2025 का तीन दिवसीय आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बुधवार सुबह फाइनल मुकाबले खेले गए जिसमें बालक वर्ग में शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी टीम बिग्गाबास रामसरा व शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी बीकानेर की टीमें आमने सामने खेली। दोनों टीमों में वर्ष भर ग्राउंड पर प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ी शामिल थे और कांटे की टक्कर में बिग्गाबास रामसरा की टीम ने बीकानेर की टीम को एक पॉइंट से हरा दिया। दर्शकों ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की सराहना की व बिग्गाबास रामसरा टीम के कप्तान चंद्रशेखर जाखड़ को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। वहीं बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबला रीड़ी व मुनाफसर के बीच खेला गया जिसमें रीड़ी की कप्तान रविना जाखड़ की अगुवाई में मुनाफसर की टीम को शिकस्त दी। दोनों वर्ग में 10-10 टीमें शामिल हुई। संघ अध्यक्ष महेंद्र कुमार व्यास ने बताया कि दोनों वर्गों की स्टेट लेवल प्रतियोगिता जयपुर में होगी व बालिका वर्ग की तैयारी के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण रीड़ी में बालक वर्ग के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बिग्गाबास रामसरा में आयोजित होंगे। इस दौरान आयोजन सचिव राजेंद्र सिंह राठौड़, भागीरथ गोदारा ने बताया कि जिले भर से कुल 20 टीमें प्रतियोगिता में शामिल हुई। वहीं सेमीफाइनल मुकाबलों में डॉ राजेन्द्र मूंड, बिशनाराम सियाग, राजपाल कुलहरी, भैरुंरतन ओझा, सीताराम सियाग, निरमा मेघवाल, सुरेन्द्र कुमार व्यास, उपस्थित रहें।