May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2025। गौमाता ही सकल मानव धर्म की नींव है एवं गौसेवा में किया गया समर्पण इस नींव को मजबूत करने का प्रयास है। इस प्रयास में अपना सहयोग समर्पण देने वाले व्यक्ति की कई पीढियों तक गौमाता का आर्शीवाद बना रहता है। यह बात कस्बे के समाजसेवी एवं अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी सभा के कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश राठी ने कही, और मौका था क्षेत्र की सबसे बड़ी गौशाला श्रीगोपाल गौशाला के नवनिर्माण के तहत बनाए जा रहें चारागृह के शिलान्यास का। गौशाला मंत्री जगदीश स्वामी ने बताया कि गौशाला के नवनिर्माण के तहत राधाकिशन पुत्र मूलचंद बिहानी, बिग्गाबास द्वारा करीब 25 लाख की लागत से 100 गुना 60 फीट साईज का एवं 22 फीट ऊंचा बड़ा चारागृह का निर्माण करवाया जा रहा है। बुधवार को शुभ मुर्हूत में शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। शिलान्यास समारोह में बिहानी परिवार के सदस्य, गौशाला समिति सदस्य, गौसेवक एवं क्षेत्र के प्रबुद्धजन मौजूद रहें। समारोह में अतिथि रूप में समाजसेवी ओमप्रकाश राठी मौजूद रहें एवं शिवरतन नाढ़ानी, गजानंद मूंधड़ा, राधाकिशन सोमाणी, आशाराम बाहेती, सीताराम डागा, बाबूलाल लखोटिया, भीकमचंद तापड़िया, रमेश कुमार बाहेती, रामचंद्र राठी, कुंभाराम घिंटाला, चंद्रकांत लखोटिया, ओमप्रकाश राठी (जीव दया गौशाला), शिवरतन सोमाणी, श्रीगोपाल राठी, इंद्रचंद प्रजापत, सुशील कुमार चांडक, मांगीलाल तापड़िया, प्रेम कुमार करनाणी, मनोज लखोटिया, राजू बाहेती, विशाल स्वामी, देवकिशन लखोटिया, राघव चांडक, मदनलाल बलदेवा, जगदीश कलाणी, कैलाश झेडू, प्रिशु स्वामी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद रहें। गौशाला कार्यसमिति सदस्य कमल सोमाणी ने दानदाताओं के सहयोग के लिए आभार जताया।
मंगल गीतों के बीच किया शिलान्यास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम के दौरान पंडित सीताराम शर्मा के मंत्रोच्चारण के साथ बिहानी परिवार के राधाकिशन बिहाणी, सोहनलाल बिहाणी, जुगल किशोर बिहाणी, शिवरतन बिहाणी, नंदकिशोर बिहाणी, धर्मचंद बिहाणी, लक्ष्मीनारायण बिहाणी, नेमचंद बिहाणी, ललित बिहाणी, बृजमोहन बिहाणी, शांतिप्रकाश बिहाणी, युदित बिहाणी आदि सदस्यों ने पूजन एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही एवं मंगल-गीतों, भजनों का सामूहिक गान किया गया।
यह हुआ है निर्माण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वर्ष 1936 में स्थापित श्रीगोपाल गौशाला समिति क्षेत्र की सबसे पुरानी गौशाला है। समय के साथ यहां शनै शनै हुआ अलग अलग निर्माण सड़क से नीचे व जर्जर हो गया था। ऐसे में गौशाला के नवनिर्माण का निर्णय गौशाला से जुड़े सभी गौसेवकों द्वारा लिया गया। गौशाला के वर्तमान अध्यक्ष जसराज मालू की अगुवाई में नवनिर्माण के इस प्रोजेक्ट का अधिकांश कार्य पूरा कर लिया गया है। नवनिर्माण के तहत गौशाला प्रांगण में विभिन्न दानदाताओं द्वारा सवा 4 करोड़ की राशि खर्च कर अभी तक सड़क से ऊंचाई लेकर भर्ती के साथ 13 गौ-आवास, 9 सांड घर, 6 दूधघर, चाटा-गोदाम, रसोई का निर्माण करवाया जा चुका है। वहीं बुधवार को एक चारा-गोदाम का शिलान्यास भी कर दिया गया है। अब गौशाला के नवनिर्माण के तहत कार्यालय भवन, अंधे एवं बीमार गौवंश का विशेष आवास, पार्क, मंदिर आदि निर्माण कार्य होने अभी बाकी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक मौजिज लोग पहुंचे गौशाला, शिलान्यास कार्यक्रम में हुए शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला प्रांगण में बिहाणी परिवार द्वारा रखी गई चारा भंडारगृह की नींव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधि विधान से किया गया पूजन।