May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2023। प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव व बीकानेर देहात के प्रभारी बनकर पहली बार जिले में प्रवेश करने पर फूसाराम गोदारा का श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत सम्मान किया। पूर्व विधायक की अगुवाई में आयोजित सम्मान व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरिराम बाना की अगुवाई में आयोजित स्वागत समारोह में फूसाराम ने कार्यकर्ताओं से सरकार को रिपिट करने का संकल्प लेने और इसे लक्ष्य बनाकर कार्य करने की बात कही।
पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने फूसाराम को साफा पहनाया व स्वागत किया। इस दौरान यहां कांग्रेसी नेता विमल भाटी, अयूब दम्मामी, कल्याणसर सरपंच राकेश नायक, मोहन गोदारा, पंचायत समिति सदस्य लालचंद कड़वासरा, मीडिया प्रभारी राजेश मंडा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।
वहीं यूथ कांग्रेस कार्यालय में हरिराम बाना ने फूसाराम को साफा पहना कर महंगाई राहत अभियान का पत्र सौंपा। गोदारा ने पत्र की सराहना करते हुए मंहगाई राहत अभियान के प्रपत्र को घर घर पहुंचाने की बात कही। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सन्तोष गोदारा, महेंद्र मोटसरा, सहीराम भुवाल, दिनेश पिलानियां, विवेक प्रजापत, शुभम शर्मा, खिंयाराम गोदारा, गोल्डन तंवर, अमरचंद प्रजापत, सुशील सुथार, बनवारी सेरडिया, धानु खान, विजयपाल जाखड़, सुशील शर्मा, बाबूलाल मीणा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा कांग्रेस कार्यालय में किया फूसाराम गोदारा का स्वागत, सौंपा पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में किया फूसाराम का स्वागत, पहनाया साफा।