






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ में गणपति धर्मकांटे पर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता डोटासरा के स्वागत की तैयारियों में जुटें थे। वहीं यूथ कांग्रेस कार्यालय में देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में युवा कांग्रेस के उत्साहित युवा कार्यकर्ता डोटासरा के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए थे। कार्यकर्ता भव्य स्वागत करने की तैयारियों में लगे हुए थे परन्तु डोटासरा का दौरा स्थगित हो गया है। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा का बीकानेर दौरा दौरा आगामी तिथि की घोषणा होने तक स्थगित कर दिया गया है। डोटासरा ने ट्वीटर के माध्यम से बताया कि तीन व चार अक्टूबर को बीकानेर का प्रस्तावित दौरा अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। जल्द ही बीकानेर दौरे की नई तिथि तय की जाएगी।



