






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2022। देर रात क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया और उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया था। एएसआई ईश्वर शर्मा ने बताया कि 30 वर्षीय कालूबास निवासी रामनिवास पुत्र नानूराम जाट रीड़ी जा रहा था। रीड़ी के दो नम्बर स्टैंड पर युवक की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर स्लीप हो गई जिससे युवक घायल हो गया। 108 एंम्बुलेंस में युवक को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लाया गया और यहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया।



