






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जून 2021। कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर देश भर में सक्रिय भारतीय किसान यूनियन टिकैत बीकानेर जिले में भी लगातार सक्रियता से जुट गया है और क्षेत्र में किसानों को जोड़ने के प्रयास किए जा रहें है। जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण ने आज बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़, नोखा, कोलायत के तहसील अध्यक्ष पदों पर नियुक्ति करते हुए किसान हित में संघर्ष करने व किसानों की समस्याओं को उठाने के लिए आवाज बुलंद करने की बात कही। श्रीडूंगरगढ़ में तोलाराम ज्याणी पुत्र नेताराम ज्याणी निवासी बाडेला, बीकानेर में कतरियासर निवासी राधाकिशन ज्याणी पुत्र प्रभुराम ज्याणी, कोलायत में गोडू निवासी हेतराम डूडी पुत्र सहीराम डूडी, नोखा में देसलसर निवासी रामरतन जाखड़ पुत्र बजरंगलाल जाखड़ को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नैण ने इन्हें शीघ्र तहसील स्तर पर अपनी कार्यकारिणी का गठन करने व यूनियन टिकैत को प्रत्येक किसान तक पहुंचाने का आव्हान किया है।



