May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2022। बीकानेर में पुलिस की सख्ती से भाग रहे सटोरियों ने नेशनल हाइवे पर चलती गाड़ी में क्रिकेट सट्टा करवाने का तरीका ढूंढा है। बीकानेर के सटोरिये इसी चक्कर मे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आ गए ओर यहां पुलिस ने उन्हें धर दबोचा है। शेरूणा पुलिस थाने के थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि बुधवार रात हाइवे पर रूटीन नाकाबंदी कर जांच की जारी थी। इसी दौरान करीब 9.30 बजे बीकानेर की ओर से आती एक कार संदिग्ध लगी और उसे रुकवा कर जांच की गई तो उसमें चार जने सवार थे। कार में 24 मोबाइल, लैपटॉप, मोबाइल कांफ्रेंस बोर्ड आदि सामान मिला। इस सामान के बारे में चारो जनो से कड़ाई से पूछताछ की गई तो चारो जनो ने खुद के सटोरिया होने की बात कही। इस पर चारों जनो को धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया और आरोपियों से बरामद मोबाइल, लेपटॉप, मोबाइल कांफ्रेंस बोर्ड व कार जब्त कर ली गई। अब धारा 102 के तहत जांच को एएसआई रतनसिंह आगे बढ़ाएंगे। आरोपी बीकानेर के गोगागेट निवासी पवन सुथार, रानी बाजार निवासी भवानी सिंह, दाऊजी रोड निवासी मोहित शर्मा ओर सर्राफा बाजार निवासी रोहित मोची को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। विदित रहे कि बीकानेर शहर में पुलिस द्वारा सट्टेबाजी पर सख्ती के बाद सटोरियों द्वारा अपनी जगह बदली जा रही है।