






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2021। बिग्गा गांव के पास एक बाइक व बोलेरो में टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार बिग्गा निवासी रघुवीर सुथार घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुवीर की श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मेन बाजार में कांच के कार्य की दुकान है व रोजाना गांव बिग्गा से आना जाना करता है। आज शाम वह श्रीडूंगरगढ़ से बिग्गा जा रहा था रास्ते में बिग्गा गांव के पास पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर अपने गांव ढंढेरु जा रही बोलेरो से बाइक की टक्कर हो गई। वहीं से गुजर रहे श्रीडूंगरगढ़ निवासी सोनू मारू ने रघुवीर को राजकीय अस्पताल पहुंचाया व बिग्गा सरपंच जसवीर सारण भी अस्पताल पहुंच गए। युवक के हाथ व पैर में टांके आए है व चिकित्सकों ने बताया कि युवक खतरे से बाहर है।





