May 21, 2026
009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2023। नोखा के गांव काकड़ा के पास एक निजी बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार लिखमीसर दिखनादा निवासी दो भाइयों में 40 वर्षीय गोपालराम पुत्र आशुराम नायक की मौत हो गयी है। वहीं मृतक का भाई 45 वर्षीय अखाराम गंभीर रूप से घायल हो गया है। सीआई ईश्वर प्रसाद जांगिड़ मौके पर पहुंचे तथा शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया व घायल को बीकानेर पीबीएम अस्पताल भेजा गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गम्भीर घायल को बीकानेर पीबीएम भेजा गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीआई ईश्वर प्रसाद सहित पुलिसकर्मी पहुंचे मौके पर।