






श्रीडूंगरगढ़़ टाइम्स 17 दिसम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में शनिवार को दिन दहाडे एक बाईक गायब हो गई। बिग्गाबास निवासी इमरान चूनगर शनिवार सांय करीब 5.30 बजे नेशनल हाईवे स्थित बाबा सकर वार की दरगाह पर गया था। दरगाह के बाहर अपनी मोटरसाईकिल खड़ी कर अंदर चला गया एवं वापस बाहर आया तो बाईक गायब मिली। इस पर इमरान ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बाईक चोरी करने की परिवाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में दी है। पुलिस ने भी बाईक की तलाश शुरू कर दी है।




