






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2021। दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय रैली व किसान रैली की चर्चाएं पूरे देश में है और आज श्रीडूंगरगढ़ में बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ भाजपा के देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने घोषणा करते हुए युवाओं से रैली में भाग लेने का आव्हान किया है। सारस्वत ने कहा कि रैली दोपहर 1:15 बजे गौपाल गौशाला आडसर बास से प्रारंभ होकर श्रीडूंगरगढ़ के सभी मुख्य मार्गो से गुजरते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचेगी जहां नगरपालिका विजय के संकल्प के साथ रैली पूर्ण होगी



