May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2025। हाइवे पर गांव कितासर के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। बाइक डिवाइडर की जाली तोड़कर डिवाइडर पर जा चढ़ी। बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। गांव के सतपाल पूनियां व अन्य ग्रामीणों ने एंबुलेंस के लिए सूचना दी और घायल की मदद करते हुए उसे एक कैंपर में लेकर शीघ्र उपजिला अस्पताल पहुंचाया। श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर बास निवासी 25 साल का विजयकुमार पुत्र पूनमचंद वाल्मिकी गंभीर घायल हो गया है। घायल को उपजिला अस्पताल से बीकानेर रेफर कर दिया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर मोटरसाइकिल सवार डिवाइडर से भिडा, युवक हुआ गंभीर घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घायल को उपजिला अस्पताल से बीकानेर रेफर कर दिया गया है।