May 20, 2026
WhatsApp Image 2020-06-11 at 9.31.08 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जून 2020। अपने घर से खेत जा रहे एक किसान को नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी एवं घायल किसान को गंभीर अवस्था में बीकानेर रैफर किया गया है। बुधवार रात्रि हुई इस दुर्घटना में गुरूवार को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि गांव कितासर भाटियान निवासी रूपाराम जाट बुधवार रात्रि करीब 11.30 बजे अपने घर से खेत जाने के लिए मोटरसाईकिल पर रवाना हुआ था। रास्ते में हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी एवं वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रूपाराम के भाई प्रभूराम जाट ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा कर कार्यवाही करने की मांग की है