May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितम्बर 2021। कस्बे के आडसर बास निवासी जीतू भार्गव ने कस्बे के ही निवासी दीनदयाल ब्राह्मण, सुंदरलाल ब्राह्मण और अन्य 3-4 लोगो के खिलाफ रास्ता रोक कर जानलेवा हमला करने का मुकदमा श्रीडूंगरगढ़ थाने में जरिए इस्तगासा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि जीतू गत 22 जुलाई को गांव बिग्गा से श्रीडूंगरगढ़ लौट रहा था। बीच मे आरोपियों ने उसे रुकवाया ओर उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों की मारपीट से उसके कनपटी पर घातक चोट लगी और वह बेहोश हो गया। वहां राह चलती केम्पर गाड़ी के चालक ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया व उसके परिजनों को सूचना दी। वहां से उसे बीकानेर ट्रोमा रेफर कर दिया। इलाज के बाद अब मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने जानलेवा हमला करने, मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।