May 21, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2024। क्षेत्र में मोटरसाईकिल चोरी की लगातार हो रही वारदातों एवं पुलिस द्वारा पकड़ कर खुलासा करने का क्रम जारी है। ऐसे में क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा की रोही के एक खेत में तीन दिन पहले अज्ञात व्यक्ति द्वारा बिना नम्बरों की मोटरसाईकिल छोड कर चले जाने से खेत मालिक परेशान है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में रामसरा से बिग्गा कच्चे मार्ग पर स्थित मांगीलाल मेघवाल के खेत में गत 1 अक्टूबर की रात को अज्ञात व्यक्ति रात को अज्ञात समय पर छोड़ कर चला गया। खेत मालिक ने सुबह अपने खेत की सींव संभाली तो गेट के पास लॉक की हुई मोटरसाईकिल खड़ी मिली। इस पर खेत मालिक मांगीलाल ने गांव में सभी को जानकारी दी। किसी व्यक्ति द्वारा आकर ले जाने का इंतजार किया। लेकिन आज तीन दिन होने पर भी नहीं आया तो मांगीलाल एवं ग्रामीण बाईक के संबध में विभिन्न आंशकाएं जता रहे है। ग्रामीणों ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को सूचना देकर प्रशासन को भी सूचित किया है एवं बाईक के मालिक की तलाश कर रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेत में कोई अज्ञात जना छोड़ गया बाइक, तीन दिन से खड़ी है बिना नबंर की गाड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाइक की पहचान हो तो आप भी देवें सूचना।