






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2022। गांव रिड़ी में शुक्रवार को मामा भुआ की तीन बहनों की बिंदोली निकाली गई। युवतियों को साफा बंधवा कर घोड़े पर बिठाया व गांव की गलियों में धूमधाम से बिंदोली निकाली गई। परिजन डीजे की धुनों पर जमकर झूमे व इस नए प्रयास का दिल खोल कर स्वागत किया। बिंदोली की व्यवस्थाओं को शिवलाल तर्ड ने संभाला व बिंदोली में बन्नी राधा, चुकी व लाली घोड़े पर बैठी। युवतियों के पिता मालाराम तर्ड व सोहनलाल कूकना ने पुत्र व पुत्री के एक समान होने की बात कहते हुए बालिकाओं के सम्मान के लिए भी इसे उचित कदम बताया।







