






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2020। भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व देहात जिलाध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में निधन की खबर तुरन्त चारों और फैल गयी है। मृत्यु से ऐन पहले भी उनकी बात पार्टी कार्यकर्ताओं से हुई और उन्हें आज की वर्चुअल बैठक का लिंक सेंड किया गया था और वे इससे जुड़ने वाले थे। आज भाजपा में तीन बैठकों का आयोजन करने की योजना थी जिसमें सेवा सप्ताह की तैयारियों पर चर्चा की जानी थी। प्रदेश भाजपा से गांव तक के कार्यकर्ताओं की आयोजित वर्चुअल बैठक में बैठक के प्रारम्भ होते ही दुसाद की दुर्घटना में मौत की सूचना आ गयी। देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने आज की 2 बजे चल रही बैठक सहित 3 बजे, 5 बजे होने वाली तीनों बैठके स्थगित कर दी। सारस्वत तुरन्त पीबीएम के लिए रवाना हुए व प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनियां, जिला महामंत्री कुम्भराम सिद्ध, शिव प्रजापत, देवीलाल मेघवाल, भवानी प्रकाश के साथ पीबीएम अस्पताल पहुंचे है। सारस्वत ने इसे भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति बताया व उनके परिजनों को सांत्वना दी।





