May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवम्बर 2023। चुनाव के प्रचार का समय भले ही आज शाम 5 बजे तक का निर्धारित है लेकिन क्षेत्र में लगभग सभी नेताओं ने अपने अपने प्रचार सभाओं को पूरा कर लिया है। अब सभी नेता व्यक्तिगत सम्पर्को में लग गए है। आज गुरुवार को भाजपा द्वारा कस्बे के बाजार में व्यक्तिगत जनसंपर्क किया जाएगा। यह संपर्क मंडी से शुरू हुआ है। और मंडी में संपर्क के बाद कस्बे के मुख्य बाजार में किया जायेगा। वहीं कांग्रेस द्वारा युवाओं के साथ बाइक रैली निकाली जाएगी। गणपति धर्मकांटे से शुरू होकर बाइक रैली कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचेगी। वही माकपा द्वारा कस्बे के वार्ड 13 सहित विभिन्न मोहल्लों में ग्रुप मीटिंग्स की जाएगी। निर्दलीय प्रीति शर्मा के पक्ष में भी व्यक्तिगत प्रचार पर जोरो पर है एंव दोपहर 1 बजे पुराने बिजली बोर्ड के पास प्रचार सभा भी आयोजित होगी।