May 20, 2026
raj

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2021। भाजपा के सह संगठन “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रकल्प” में महिला हितों के प्रति जागरूकता की जिम्मेदारी श्रीडूंगरगढ़ मंडल संयोजक पद पर सुश्री ज्योति सोनी को दी गई है। प्रदेश संयोजक मीना आसोपा की अनुसंशा पर देहात जिला संयोजक सुनील तावनियां ने शहर संयोजक का दायित्व ज्योति सोनी एवं सह संयोजक के पद पर गंगा राजपुरोहित को दिया है। संगठन में सदस्य के रूप में जया सेवग, लक्ष्मी सुथार, दीपिका सोनी, प्रियंका सोनी, यशोदा सिद्ध को दायित्व सौंपा गया है। सभी युवतियों ने मिल कर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में इस अभियान को आगे बढ़ाने की संकल्प लिया।