May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 फरवरी 2025। केंद्र सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश किया। बजट में मध्यम वर्ग, किसानों, महिलाओं, युवाओं, सीनियर सिटिजन के लिए अनेक बड़ी और उपयोगी घोषणाएं की है। श्रीडूंगरगढ़ के नेताओं ने भी बजट पर अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए किसी ने अच्छा तो किसी ने बुरा बताया। सत्तापक्ष के लोग जहां उत्साहित है वहीं कांग्रेसी नेता बजट से खिन्न होने के साथ इसे थोथी घोषणाएं बता रहें है। पढें क्षेत्र के विशेष नेताओं से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की बजट पर हुई वार्ता की पूरी खबर। विधायक ताराचंद सारस्वत, राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार, पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाई, कांग्रेसी नेता हेतराम जाखड़, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, कांग्रेसी नेता हरिराम बाना, भाजपा नेता अनिल जोशी, कांग्रेसी नेता मूलाराम भादू, भाजपा नेता किशनाराम गोदारा, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण, भाजपा नेता बृजलाल तावणियां ने बजट पर प्रतिक्रियाएं दी है।