






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2021। प्रधानमंत्री अन्न योजना में जनता की भागीदारी बढ़ाने के लिए भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के निर्देशन में योजना के जिला संयोजक देवेंद्र सिंह बिठ्ठू ने जिले के सभी 22 मंडलों पर संयोजक व सह-संयोजक नियुक्त किए है। श्रीडूंगरगढ़ में शहर संयोजक महेंद्र सिंह राजपूत व सह संयोजक चांदरतन घोटिया, श्रीडूंगरगढ़ देहात संयोजक सांवतनाथ सिद्ध व सह संयोजक किशन खिलेरी, बापेऊ मंडल संयोजक देवकिशन कुम्हार व सह संयोजक पूनम राम मेघवाल को नियुक्त किया गया है। मोमासर से पवन सैनी ने बताया कि मोमासर मंडल संयोजक सुंदर भार्गव व सह संयोजक पवन प्रजापत को नियुक्त किया गया है। मंगलवार को जारी किए गए नियुक्ति पत्रों के बाद पार्टी पदाधिकारियों ने इन्हें बधाइयां दी। नोखा, कोलायत, खाजूवाला, लूणकरणसर के भी संयोजक व सह संयोजक नियुक्त किए गए है।



