August 29, 2026
WhatsApp Image 2023-06-04 at 6.54.02 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2023। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर आज पूनरासर हनुमान मंदिर की स्थापना के 305 वर्ष पूर्ण हो गए है। इस उपलक्ष में पुजारी वर्ग ने विशेष पूजा अर्चना की और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मन्दिर में दर्शन किये। भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत भी आज बाबा के दरबार में पहुंचे और धोक लगाकर माथा टेका। इस दौरान पुजारी ट्रस्ट के महामंत्री महावीर बोथरा ने सारस्वत को दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया व पुजारी ने आशीर्वाद दिया। यहां मोतीलाल बोथरा, सम्पत पुजारी, जगदीश पारीक, हेमनाथ जाखड़, महेश राजोतिया, भवानी प्रकाश तावणीयाँ व नरेन्द्र डागा सहित अनेक भाजपाई मौजूद रहे।