May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 दिसम्बर 2022। भाजपा की जनआक्रोश यात्रा के दूसरे दिन कस्बे के कालूबास, मोमासर बास एवं बिग्गाबास के वार्डों में से यात्रा निकाली गई। इन यात्राओं में भाजपा नेता, पार्षद एवं पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। हालांकि आम जन की दूरी यात्रा के सभी कार्यक्रमों में नजर आ रही है एवं कुछ वार्डों में पार्षदों की सक्रियता से लोग एकत्र होते दिखाई दे रहें है। यात्रा की अगुवाई कर रहे भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने कांग्रेस सरकार की विफलाएं गिनवाई व जनविरोधी सरकार के खिलाफ उठ खड़े होने का आह्वान किया। आज यात्रा के दूसरे दिन यात्रा का लाइव भी किया गया लेकिन भीड़ की कमी के कारण यात्रा की सोशल मीडिया पर खासी ट्रोल भी हुई है। यात्रा से आम जन एवं आम कार्यकर्ता की दूरी चर्चा का विषय बनी हुई है। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में यात्रा अपने तीसरे दिन अनेक गांवों में निकाली जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्डों में पहुंच रही भाजपा की जनाक्रोश यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिलाध्यक्ष ने गिनवाई सरकार की कमियां।