






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2023। व्यापार मंडल की देर रात हुई बैठक के बाद आज बाजार खुल गया है। परंतु पुलिस द्वारा दर्ज मामले के विरोध में भाजपा नेताओं के प्रयास जारी है। भाजपा नेता छैलूसिंह शेखावत ने इसे मौलिक अधिकारों का हनन बताते हुए आज जयपुर पहुंचे और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ से मिले। शेखावत ने राठौड़ को श्रीडूंगरगढ़ प्रकरण की पूरी जानकारी दी और दर्ज किए गए मामले को सरकार की तानाशाही बताते हुए ये मुद्दा विधानसभा में उठाने की अपील की। राठौड़ ने इस बारे में आश्वासन भी दिया। बता देवें प्रदर्शन के दौरान राठौड़ ने भी धरनार्थियों को संबोधित करते हुए नाबालिग की तलाश करने की बात कही।
विधायकों ने लिखे मुख्यमंत्री को पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर किए गए मामले के विरोध में प्रदेश भर के अनेक विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखे। विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त प्रसार विभाग के नरेश बोहरा व ललित पालीवाल के प्रयासों के बाद आसिंद हुरड़ा, भीलवाड़ा के विधायक जब्बरसिंह सांखला, सोजत, पाली विधायक शोभा चौहान, जैतारण विधायक अविनाश गहलोत, बाली,पाली के विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत, सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत, रानीवाड़ा जालोर विधायक नारायणसिंह देवल, पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर 53 नामजद सहित 400 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का विरोध जताया है। गौरतलब है कि नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नाई द्वारा पूर्व में ही पत्र देकर आक्रोश जताया गया है।





