






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितंबर 2020। कोरोना संक्रमण पूरे राज्य में बढ़ रहा है आज कोरोना ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भी कोरोना की चपेट में आ गए है। उन्होंने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी देते हुए संपर्क में आये लोगों को जांच कराने की सलाह दी है। जानकारी के अनुसार उन्हें कोरोना के लक्षण नहीं थे, लेकिन रिपोर्ट पॉजीटिव आई। फिलहाल वे घर में ही आइसोलेट हैं।



