May 20, 2026
00000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसंबर 2025। भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच लूणकरणसर में सीएम की सभा में शामिल होने जाने के दौरान श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साह के साथ स्वागत किया। दाधीच ने कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार के कार्य जनता तक ले जाने की बात कहते हुए संगठन के लिए निष्ठावान बनने की प्रेरणा दी। कार्यकर्ताओं ने पार्टी दुपट्टा और साफा पहना कर उनका अभिनदंन किया। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री एवं पार्षद भारत सुथार, दाधीच समाज के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं पार्षद रजत कुमार आसोपा ने समाज की तरफ से दाधीच को बधाई दी। पार्षद विक्रम सिंह शेखावत, भाजपा युवा मोर्चा के महेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व पार्षद शिव प्रसाद तावणियां, पूर्व उप सरपंच मूलनाथ सिद्ध, आईदान पारिक (धनेरू), के.के. जांगिड़, प्रताप सिंह (लखासर), योगेश सारस्वत, बिलाल ठेकेदार ,भगवत ओझा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें। दाधीच ने सभी का आभार जताया।